हालात

कांग्रेस ने झारखंड में 3 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे, गोड्डा से दीपिका पांडेय को मिला टिकट

कांग्रेस अब तक राज्य की कुल छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इसके पहले लोहरदगा से सुखदेव भगत को उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके अलावा पार्टी ने खूंटी में कालीचरण मुंडा और हजारीबाग में जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी घोषित की थी।

कांग्रेस ने झारखंड में 3 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे, गोड्डा से दीपिका पांडेय को मिला टिकट
कांग्रेस ने झारखंड में 3 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे, गोड्डा से दीपिका पांडेय को मिला टिकट फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड की तीन और सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने गोड्डा सीट पर विधायक दीपिका पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, चतरा में पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। धनबाद सीट पर अनुपमा सिंह की उम्मीदवारी घोषित की गई है।

गोड्डा सीट पर प्रत्याशी बनाई गईं दीपिका पांडेय सिंह संथाल परगना की महगामा सीट की विधायक हैं। वह राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रही हैं। वह उत्तराखंड में कांग्रेस की सह प्रभारी का दायित्व भी निभा रही हैं। वहीं धनबाद लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाई गईं अनुपमा सिंह बेरमो के मौजूदा कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी हैं।

इसी तरह लिस्ट में चतरा सीट से मैदान में उतारे गए केएन त्रिपाठी डाल्टनगंज से विधायक रह चुके हैं। वह एक बार राज्य की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस अब तक राज्य की कुल छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इसके पहले लोहरदगा सीट से सुखदेव भगत को उम्मीदवार घोषित किया गया था।

इसके अलावा पार्टी ने खूंटी में कालीचरण मुंडा और हजारीबाग में जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी घोषित की गई थी। रांची सीट पर उम्मीदवारी का फैसला अब भी नहीं हो पाया है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के नाम पर चर्चा चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च