हालात

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने 'गृह ज्योति' योजना लागू की, ग्राहकों को 'शून्य बिल' मिलना शुरू हुआ

कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के दौरान अपनी 6 गारंटियों में 13 वादे किए थे। कांग्रेस ने सत्ता में आने के दो दिन बाद ही अपनी दो गारंटियों को लागू कर दिया था। इसके बाद हाल में सीएम रेवंत रेड्डी ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना भी शुरू की थी।

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने 'गृह ज्योति' योजना लागू की, ग्राहकों को 'शून्य बिल' मिलना शुरू
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने 'गृह ज्योति' योजना लागू की, ग्राहकों को 'शून्य बिल' मिलना शुरू फोटोः IANS

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अपनी एक और गारंटी पूरी करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की 'गृह ज्योति' योजना लागू कर दी है, जिसके बाद बिजली वितरण कंपनियों ने शुक्रवार को पात्र परिवारों को 'शून्य बिल' जारी करना शुरू कर दिया। यह योजना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की गारंटियों में से एक थी।

बिजली वितरण कंपनियों के कर्मचारियों को योजना के पात्र लाभार्थियों को 'शून्य बिल' जारी करते देखा गया। अधिकारियों ने कहा, ''जिन पात्र परिवारों ने 'प्रजा पालन' के दौरान योजना के लिए आवेदन किया है और उनकी मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, तो उन्हें 'शून्य बिल' जारी किया जाएगा।'' एक ग्राहक, जिनके 114 यूनिट की खपत का बिल 489 रुपये आया, उन्हें शुक्रवार को 'शून्य बिल' मिला।

अधिकारियों ने कहा कि 'शून्य बिल' जारी करने के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए हैं। यह प्रक्रिया हैदराबाद में शुरू हुई और अगले कुछ दिनों में इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा। सब्सिडी लागत को कवर करने के लिए डिस्कॉम हर महीने की 20 तारीख तक राज्य सरकार को सब्सिडी का विवरण भेजेगी।

तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 27 फरवरी को 'गृह ज्योति' सहित दो गारंटियों को लागू करना शुरू किया। तेलंगाना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने 500 रुपये में एक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की एक और योजना भी शुरू की। तेलंगाना सरकार ने सत्ता में आने के दो दिन बाद अपनी दो गारंटियों को लागू करके शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी छह गारंटियों में 13 वादे किए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो