हालात

कांग्रेस और लेफ्ट साथ मिलकर लड़ेंगे बंगाल चुनाव, वाम दलों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने भी दी हरी झंडी

कांग्रेस और वाम दल साथ मिलकर पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ऐलान किया कि लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। वाम दलों ने पहले ही कांग्रेस के साथ लड़ने पर हरी झंडी दे दी थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन साथ मिलकर मैदान में उतरेगा। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने आज वाम दलों के साथ गठबंधन पर अपनी सहमति दे दी। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आज कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव के लिए वाम दलों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।"

इससे पहले वाम दल बंगाल चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने पर अपनी सहमति दे चुके हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सीट समझौते में उचित हिस्सेदारी चाहती है। साल 2016 में हुए पिछले चुनाव में कांग्रेस ने वाम दलों के साथ गठबंधन किया था और 44 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। हालांकि, तब से उसके आधे विधायक तृणमूल में शामिल हो गए हैं।

बंगाल कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होगी, लेकिन पार्टी बंगाल के गौरव को बहाल करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी जो बीजेपी और टीएमसी द्वारा नष्ट किया जा रहा है। इस बीच बंगाल में कांग्रेस के नेता वामपंथी दलों के साथ अनौपचारिक रूप से बातचीत कर रहे हैं और राज्य में एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

बता दें कि अगले साल 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा का चुनाव है। तृणमूल कांग्रेस के पास जहां सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस को भी राज्य में अपनी जमीन बरकरार रखनी है। इस बीच बीजेपी राज्य में तेजी से बड़ी ताकत के रूप में उभर रही है। ऐसे में बंगाल में कांग्रेस को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी से बराबर की कड़ी चुनौती मिल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल