हालात

सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, केंद्र के कृषि कानूनों का हुआ विरोध

कांग्रेस नेता अरुण यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के रहटी कस्बे में ट्रैक्टर रैली निकाली।

फोटोः @MPArunYadav
फोटोः @MPArunYadav 

मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के तीनों विवादित कृषि कानूनों का विरोध किया। कांग्रेस के इस आयोजन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए और ट्रैक्टर की सवारी की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की अगुवाई में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के नेता सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के रहटी कस्बे में जुटे और वहां से नसरुल्लागंज तक ट्रैक्टर की सवारी की।

इस टैक्टर रैली में कांग्रेस नेताओं की एकजुटता भी नजर आई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी जैसे कई नेता इस रैली में शामिल हुए। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर विरोध जताया। साथ ही कहा कि इन कानूनों से किसानों के हक पर बड़ा हमला होने वाला है।

रेहटी से नसरुल्लागंज तक निकाली गई ट्रेक्टर रैली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत की, और उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया कि वे सब किसानों के साथ हैं और उनके अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई जारी रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को किसान सम्मेलन का आयोजन विदिशा जिले के सिरोंज में किया गया था।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक किसान सम्मेलन की कड़ी में अगला कार्यक्रम गुरूवार को देवास में आयोजित किया जाएगा। देवास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले इस आयोजन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मप्र कांग्रेस के जिला प्रभारी योगेश यादव, यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया आदि शामिल रहेंगे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!