हालात

वीडियो: जन आक्रोश रैली में सोनिया गांधी ने कहा, देश में बेटियां सुरक्षित नहीं, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अहसमति को हर स्तर पर कुचलने का अधिकार समझती है। उन्होंन कहा कि जिन संवैधानिक संस्थाओं को 60-70 साल में तैयार किया गया, उन्हें सरकार कमजोर कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, उनके अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे ही देश के लिए हमारे नेताओं ने अपना सबकुछ त्याग दिया था। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुमत को मनमानी का लाइसेंस समझ लिया है।

केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार अहसमति को हर स्तर पर कुचलने का अधिकार समझती है। उन्होंन मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन संवैधानिक संस्थाओं को 60-70 साल में कड़ी मेहन से तैयार किया गया, उन्हें मोदी सरकार कमजोर कर रही है। भ्रष्टाचार पर सीधा वार करते हुए सोनिया गांधी ने पूछा कि मोदी जी के वादे- न खाऊंगा, न खाने दूंगा का क्या हुआ? उन्होंने कहा देश की जनता महंगाई से परेशान है। तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन सरकार इसे लेकर कुछ नहीं कर रही है।

यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा “केंद्र सरकार ने जो भी देश की जनता से वादे किए उसे पूरे नहीं किए। किसानों को किया गया वादा पूरा नहीं किया गया।”

सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब मिलकर दिशाविहीन और देश के लोगों से झूठे वादे करने वाली सरकार का मुकाबला करेंगे और हराएंगे।

Published: 29 Apr 2018, 3:17 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Apr 2018, 3:17 PM IST