
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज और कल दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंच गए हैं। दिल्ली से सीधा जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद राहुल गांधी कटरा का रुख किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकल गए हैं
Published: undefined
वैष्णो देवी पहुंचने के बाद राहुल गांधी शाम की आरती में भाग लेंगे और रात को माता वैष्णो देवी के भवन में ही आराम करेंगे। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी पैदल माता वैष्णो देवी भवन से कटरा आएंगे और फिर कटरा से जम्मू के लिए रवाना होंगे। जम्मू पहुंचते ही राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined