कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि देश को विकास के नाम पर आत्मनिर्भर बनाने का ढोंग किया जा रहा है। गांधी ने ट्वीट किया , ‘‘देश का विकास कर के एक‘आत्मनिर्भर‘‘अंधेर'नगरी बना दी।''
Published: undefined
राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार बेरोज़गारी एक साल में 2.4 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी हुई है। गांधी ने इससे पहले देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए भी व्यंग्यात्मक लहजे में कहा , ‘‘ हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो गणेश चतुर्थी।'' आपको बता दें, राहुल गांधी दो दिनों के जम्मू दौरे पर हैं। कल उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined