हालात

महंगे तेल पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- महंगाई का विकास जारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''महँगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!।'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट में #PNG #CNGPriceHike का भी इस्तेमाल किया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच पेट्रोल और डीजल के दाम में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा कि PM की बस मित्रों को जवाबदारी!

Published: 09 Jul 2021, 11:38 AM IST

बता दें कि आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं। कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''महँगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!।'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट में #PNG #CNGPriceHike का भी इस्तेमाल किया।

कोरोना ने देश की सेहत बिगाड़ रखी है तो पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम ने आपकी जेब की सेहत बिगाड़ दी है। पेट्रोल की कीमत सौ के पार पहुंच गई है। गुरुवार भी पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। वहीं डीजल भी 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। सीएनजी के दाम दिल्ली में 90 पैसे प्रति किलो बढ़ गए।

Published: 09 Jul 2021, 11:38 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Jul 2021, 11:38 AM IST