
महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर महाराष्ट्र सरकार साफ कर चुकी है कि यह सांप्रदायिक घटना नहीं थी, लेकिन रिपब्लिक टीवी ने अपने एक डिबेट में इस घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। इस घटना पर हुए एक कार्यक्रम में चैनल के संपादक अर्णब गोस्वामी ने पत्रकारीय नैतिकता को ताक पर रखकर लोगों के बीच सांप्रदायिक भावनाएं फैलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं अर्णब गोस्वामी ने इस घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया।
इसके बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और पत्रकारों ने अर्णब गोस्वामी के इस कृत्य की कठोर निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने यहां तक कहा है कि “लगता है अर्णब मानसिक संतुलन खो चुके हैं।” उन्होंने अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अर्णब गोस्वामी ने सारी हदें पार कर दी हैं, ऐसे में चैनल के प्रोमोटर को तुरंत अर्णब को बरखास्त कर देना चाहिए।
Published: undefined
वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि, “अर्णब गोस्वामी एक पत्रकार के तौर पर कूड़ा हो चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकार को पत्रकारिता के नाम पर ऐसे कृत्य नहीं होने देने चाहिए।”
Published: undefined
इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के हेड वाई बी श्रीवस्त ने भी अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की मांग की है।
Published: undefined
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने भी रिपब्लिक टीवी को सजा दिए जाने की मांग उठाई है।
Published: undefined
अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इस पर एतराज जताते हुए ट्वीट किए हैं।
Published: undefined
इस बीच सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। साथ ही ऐसे सभी न्यूज एंकरों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है जो अफवाहें फैला रहे हैं और पालघर की घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
इस बीच टीवी 9 की पत्रकार सुप्रिया भारद्वाज ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस मामले में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की जा रही है। लेकिन उन्होंने राज्यों के नाम नहीं लिखे हैं।
Published: undefined
इस बीच तमाम पत्रकारों ने इस अर्णब के इस रवैया की निंदा करते हुए ट्वीट किए हैं। कुछ ट्वीट नीचे दिए गए हैं।
Published: undefined
इस घटना को लेकर #ArrestAntiIndiaArnab हैशटैग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं और समाचार लिखे जाने तक यह हैशटैग करीब 60 हजार ट्वीट के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था। इस घटना को लेकर कई जगह अर्णब गोस्वामी के पोस्टर जलाकर भी विरोध किया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined