हालात

हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, शुद्धीकरण करने वालों पर FIR करने, राहुल गांधी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

चरखा चलाकर गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे कांग्रेस नेताओं ने रामलीला मैदान के शुद्धिकरण मामले को लेकर भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, शुद्धीकरण करने वालों पर FIR करने, राहुल गांधी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग
हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, शुद्धीकरण करने वालों पर FIR करने, राहुल गांधी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग फोटोः IANS

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे के भाषण के बाद मंच का शुद्धीकरण करने वालों पर केस दर्ज करने और इस मामले को उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है।

बुद्ध पार्क में चल रहे इस सत्याग्रह में राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार भी शामिल हुए। सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ता चरखा चलाकर गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने रामलीला मैदान के शुद्धिकरण मामले को लेकर भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

सत्याग्रह में शामिल राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जब हम किसी के प्रति सकारात्मक तरीके से सोचते हैं और दूसरा कोई गलत काम करता है, तो हम आज लोकतंत्र और संविधान के लिए सत्याग्रह पर बैठे हैं। हल्द्वानी के अंदर जो घटना हुई, उसे पूरे राष्ट्र ने देखा। खड़गे की रैली के बाद बीजेपी और आरएसएस के लोग शुद्धिकरण करते हैं। सबसे दुखद वो है, जब सीएम धामी इसका समर्थन करते हैं। वे संविधान को हटाकर दोबारा मनुस्मृति को संविधान के तौर पर लाना चाहते हैं, जो सरासर गलत है।"

इसे भी पढ़ेंः हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर भड़के खड़गे, बोले- पीएम मोदी और अमित शाह दोनों चुप क्यों बैठे हैं?, अगर PM के साथ....

आंदोलनकारी नीरज तिवारी ने कहा, "खड़गे का कार्यक्रम भव्य और दिव्य था। उसकी बौखलाहट में बीजेपी और तथाकथित लोगों द्वारा शुद्धिकरण का कार्यक्रम उस स्थान पर किया गया, जहां पर खड़गे आए थे। हम इस घटना का विरोध करते हैं। इस आवाज को राहुल गांधी और संविधान को मानने वाले जागरूक लोगों ने भी उठाया। इसके विपरीत राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करा दी गई, जो पूरी तरह से गलत है, जिसके खिलाफ हम गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।"

संगठन की समन्वयक राधा आर्या ने कहा, "राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार हमारे बीच हैं। संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और चरखा चलाकर संदेश दिया जा रहा है कि जिस तरीके से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया था, हमें उसी पर आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन, शासन-प्रशासन तैयार नहीं है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- कोलकाता में कानून-व्यवस्था फेल, तो गांवों का क्या होगा?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले- अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार, ईरान पर कभी भी हो सकते हैं और हमले और ‘200 लोग लापता हैं'

  • ,
  • दो महिला पत्रकारों ने अमित शाह के कार्यक्रम से हिरासत में लेने, पीटने का आरोप लगाया, दिल्ली पुलिस ने किया इनकार

  • ,
  • ममता बनर्जी की BJP को सीधी चेतावनी, तृणमूल पर हमले जारी रहे तो दिल्ली में बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर देंगे धरना

  • ,
  • राहुल गांधी ने बिहार छात्र आंदोलन के घायलों से मुलाकात की, बोले- युवाओं की आवाज दबाने वालों को जवाब देना पड़ेगा