हालात

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला, कहा- लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही BJP सरकार

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले 11 साल से लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि ईडी ने अब तक 800 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं, लेकिन इन मामलों में से एक भी नेता को दोषी नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिन विपक्षी नेताओं पर पहले ईडी या सीबीआई की कार्रवाई होती है, वह जैसे ही बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, उसे राहत दे दी जाती है। यह दिखाता है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कल से शुरू करेगी अभियान, 50 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर सरकार को घेरेगी

  • ,
  • संजीव कुमारः 'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर तक, हर किरदार को अपने अभिनय से कर दिया अमर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में हुए धमाके

  • ,
  • राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो, बीजेपी से निकलेंगे संबंध: अखिलेश यादव