हालात

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, की पूजा-अर्चना

वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी और समाज में शांति और सद्भाव की कामना की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके द्वारा रचित 'रामायण' के आदर्शों का स्मरण किया।

राहुल गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान ग्रंथ के माध्यम से समाज को धर्म, सत्य और नैतिकता का संदेश दिया है, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्श और शिक्षाएं हमें हमेशा सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी और समाज में शांति और सद्भाव की कामना की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम