हालात

स्वामी अग्निवेश के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, बोलीं- उन्होंने जीवनभर समाज के वंचित तबकों के लिए किया काम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने निडरता से उनके अधिकारों की रक्षा की और उनका भी सामना किया, जो कमजोर वर्ग का शोषण करते हैं, उन्हें दबाते हैं और गरीबों को डराते हैं। अक्सर व्यक्तिगत जोखिम उठाते हुए उन्होंने अपने काम को अंजाम दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज में हाशिए पर रहे वर्गों के लिए बेहद साहस और दृढ़ विश्वास के साथ लड़ाई लड़ी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "स्वामी अग्निवेश के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बेहद साहस और दृढ़ विश्वास के साथ समाज में हाशिए पर रहे वर्गों के लिए लड़ाई लड़ी।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने निडरता से उनके अधिकारों की रक्षा की और उनका भी सामना किया, जो कमजोर वर्ग का शोषण करते हैं, उन्हें दबाते हैं और गरीबों को डराते हैं। अक्सर व्यक्तिगत जोखिम उठाते हुए उन्होंने अपने काम को अंजाम दिया।" उन्होंने आगे कहा, "स्वामी अग्निवेश कमजोर और निराश्रितों के लिए 'सबसे शक्तिशाली' और 'प्रभावी' आवाज थे।"

आपको बता दें, स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार शाम को आईएलबीएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि शाम छह बजे के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जानकारी के मुताबिक उन्हें मंगलवार को ILBS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद से ही वो वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों के मुताबिक शाम 6 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टर्स ने बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि मल्टी ऑर्गन फेल होने से उनकी हालत में गिरावट आई है, जिससे उनकी हालत अब काफी गंभीर बनी हुई है। स्वामि अग्निवेश को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। लिवर में परेशानी की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की भी सहाल दी थी। बता दें कि स्वामी अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के साथ समाज सुधारक और राजनेता भी थे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध