हालात

सोनिया गांधी आज फिर ED दफ्तर में दर्ज कराएंगी अपना बयान, पार्टी देशभर में करेगी 'सत्याग्रह'

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हम देश भर में अपना 'सत्याग्रह' जारी रखेंगे और लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। दिल्ली में, हम अपने केंद्रीय कार्यालय में विरोध करेंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर आज अपना बयान दर्ज कराने ईडी दफ्तर जाएंगी। उधर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आज भी देशभर में सत्याग्रह करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अजय माकन ने दी है। अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर पार्टी नेताओं ने देशभर में सत्याग्रह किया, जो बुधवार को भी जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हम देश भर में अपना 'सत्याग्रह' जारी रखेंगे और लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। दिल्ली में, हम अपने केंद्रीय कार्यालय में विरोध करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के 50 सांसदों को दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के चलते हिरासत में ले लिया था। करीब 7 घंटे हिरासत में लेने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया था।

उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार रात को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सांसदों को सात घंटे हिरासत में रखने के बाद शाम 6:45 बजे के करीब इस खबर के साथ रिहा किया गया कि श्रीमती सोनिया गांधी से कल तीसरे दिन भी ईडी पूछताछ करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि यह बदले की भावना से विषगुरु का राजनीतिक प्रतिशोध है। इस स्थिति का वर्णन करने के लिए 'घृणित' भी सबसे हल्का शब्द है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Jul 2022, 7:59 AM IST

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस

  • ,
  • गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए कई अहम फैसले