हालात

मंहगाई के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस की महारैली, राहुल गांधी करेंगे मोदी सरकार के खिलाफ अभियान का आगाज

रैली से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सुरेजवाला ने कहा कि जयपुर में महंगाई हटाओ महारैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद करेगी।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार में देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस की महारैली होने जा रही है। इस मंहगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान का आगाज करेंगे। रैली आज 11 बजे दिन में जयपुर शहर के विधाधर नगर स्टेडियम में होगी।

Published: undefined

इस रैली में देश भर से लाखों हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने शनिवार को जयपुर में संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रविवार को महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित रैली में हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रैली कोविडौ19 संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए होगी। उन्होंने कहा कि कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे और भाग लेने वालों की थर्मल स्कैनिंग होगी।

Published: undefined

रैली से एक दिन पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का हर फैसला जन विरोधी होता है। नोटबंदी के फैसले के बाद देश की आर्थिक गतिविधियां पटरी से उतर गईं। छोटे और मंझले उद्योग खत्म हो गए। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सुरेजवाला ने कहा कि महंगाई हटाओ महारैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद करेगी।

Published: undefined

इससे पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचकर अशोक गहलोत ने महंगाई हटाओ महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एनडीए सरकार के पतन की शुरुआत जयपुर से होगी। अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस कैसे जीते इसकी शुरुआत भी रैली से होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों पर भयंकर महंगाई की मार है।

Published: undefined

बता दें कि यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी लेकिन आखिरी समय में मंजूरी नहीं मिलने पर इसे जयपुर में किया जा रहा है। रैली आज दिन के 11 बजे यहां के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी, जिसमें देश भर से लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। वहीं, इस रैली से पहेल पूरा जयपुर रैली के रंग में रंग गया है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओॆं के बैनर-पोस्टर लगे दिखाई दे रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined