लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, बिहार और पंजाब के 7 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट
कांग्रेस ने बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर (एससी) से सन्नी हाजरी और सासाराम (एससी) से मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।
By नवजीवन डेस्क
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, बिहार और पंजाब के 7 उम्मीदवारों का ऐलान फोटोः सोशल मीडिया
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में बिहार और पंजाब की सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने पंजाब के होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट सीट से अमरजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है।
Published: undefined
इसके अलावा कांग्रेस ने बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर (एससी) से सन्नी हाजरी और सासाराम (एससी) से मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।
Published: undefined
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी पंजाब में 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए