
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। मादीपुर से जय प्रकाश पंवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा, महरौली से मोहिंदर चौधरी और ओखला से पार्टी ने परवेज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
इससे पहले सोमावार को कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची में 54 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पहली लिस्ट के मुताबिक, पूर्व मंत्री एके वालिया को लक्ष्मीनगर की जगह कृष्णा नगर से उतारा गया है। जबकि बल्लीमारान से हारून यूसुफ, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने चार सीटें आरजेडी को दी हैं। बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आरजेडी ने प्रमोद त्यागी को बुराड़ी विधानसभा सीट से पार्टी ने उतारा है। किरारी विधानसभा सीट से डॉ. मोहम्मद रियाजउद्दीन खान, उत्तम नगर से शांति कुमार और पालम विधानसभा क्षेत्र से निर्मल कुमार सिंह मैदान में उतारा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Jan 2020, 11:11 AM IST