हालात

कांग्रेस ने जारी की 'आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' पुस्तिका, बेरोजगारी, महंगाई, आंतरिक सुरक्षा पर BJP को घेरा

कांग्रेस ने बुधवार को एक साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में ये पुस्तिका जारी कर किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार को नाकामयाब करार दिया।

फोटोः स्क्रीनशॉट
फोटोः स्क्रीनशॉट 

चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 'आमदनी ना हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका जारी की है। इसके सहारे कांग्रेस किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों पर बीजेपी को घेर रही है। इस अभियान को और आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में महंगाई, आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी देश भर में प्रेसवार्ता कर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रही है।

Published: undefined

कांग्रेस ने बुधवार को एक साथ 9 चुनावी शहरों में ये पुस्तिका जारी कर किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार को नाकामयाब करार दिया। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में किसानों से जुड़े विषयों पर मीडिया से बातचीत की।

Published: undefined

बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बातचीत की। वहीं हल्द्वानी में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने पुस्तिका जारी की। इस दौरान कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले 5 सालों में किसान की आमदनी दोगुनी तो हुई नहीं, जबकि दर्द 100 गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा जनता में मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर बहुत आक्रोश है और आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इस सरकार को सबक जरूर सिखाएगी।

Published: undefined

इसके साथ ही जालंधर में राजीव शुक्ला, लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और वाराणसी में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अजय राय और देहरादून में मोहन प्रकाश ने पुस्तिका जारी की और संवाददाताओं से बातचीत की।

Published: undefined

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गोधन न्याय योजना यहां भी लागू करेंगे। लोगों से गोबर खरीदेंगे तो लोग जानवरों को बांधकर रखेंगे और उन्हें खिलाए पिलाएंगे भी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी