हालात

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, राहुल, सोनिया गांधी और गहलोत के नाम शामिल

स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता विपक्ष टीकाराम जूली, डॉ. सीपी जोशी, मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा, हरीश चौधरी और डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
कांग्रेस ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी नाम शामिल हैं। इनके अलावा सूची में प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और कन्हैया कुमार का भी नाम है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं। सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र छह अप्रैल को यहां जयपुर में आयोजित एक जनसभा में जारी करेगी। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान होगा जिनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर-भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 निर्वाचन क्षेत्रों-टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके अलावा, बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव 26 अप्रैल को होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!