हालात

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘बदलाव पत्र’ के नाम से जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिए क्या है इसमें खास

घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने अपने ‘बदला पत्र’ किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई के लिए सुविधाओं की बात की है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र, ‘बदलाव पत्र’ के नाम से जारी किया है। राजधानी पटना में घोषणा पत्र जारी करने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता राज बब्बर, रणदीप सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोलिस समेत कई नेता मौजूद थे।

घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने अपने ‘बदला पत्र’ किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई के लिए सुविधाओं की बात की है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई तो पंजाब की तरह में हम प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों को खारिज कर देंगे।

घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “24 हजार करोड़ रुपये का जल से नल योजना का घोटला हमने देखा। बिहार में 'राइट-टू-वॉटर' यानी पानी का अधिकार (सरदार वल्लभ भाई पटेल पेय जल योजना) होगा। बिहार के केजी से पीजी तक बेटियों की हमारी सरकार शिक्षा मुफ्त में देगी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Oct 2020, 12:07 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए