हालात

जयराम रमेश बोले- पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की नहीं चुकाई कोई कीमत, 'स्वयंभू विश्वगुरू' ज्ञान देने में व्यस्त

जयराम रमेश ने कहा कि स्वयंभू “विश्वगुरु” अपने संक्षिप्त शब्दों के जरिये दुनिया को ज्ञान देने में व्यस्त हैं और एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न सीईओ से उनका हाथ पकड़ने को कह रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह कटाक्ष किया कि इस्लामाबाद ने पहलगाम आतंकी हमले की कोई कीमत नहीं चुकाई, लेकिन "स्वयंभू विश्वगुरू" ज्ञान देने में व्यस्त है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रोमांस बिना किसी रुकावट के जारी है। इसका प्रदर्शन कल फिर एक बार वाशिंगटन डीसी में देखने को मिला।"

Published: undefined

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने के बावजूद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अब तक कोई भी कीमत नहीं चुकाई है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति का निराशाजनक पहलू है, जिसे कितनी भी बयानबाज़ी या छवि-सुधार की कोशिशों से मिटाया नहीं जा सकता।

जयराम रमेश ने कहा, "इस बीच, स्वयंभू “विश्वगुरु” अपने संक्षिप्त शब्दों के जरिये दुनिया को ज्ञान देने में व्यस्त हैं और एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न सीईओ से उनका हाथ पकड़ने को कह रहे हैं।"

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही मोदी शासन का "मोदी" यानी "मैक्सिमम (अधिकतम), ऑप्टिक्स (दिखावा), डैमेजिंग (नुकसानदेह), इंडिया" है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

  • ,
  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की