
रिजर्व बैंक द्वारा ₹2000 रुपए को लेकर की गई घोषणा के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि, "हमेशा की तरह PM मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए।"
Published: undefined
उधर आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, "पहले 2000 का नोट लाने पर कहा गया कि इससे भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं कि इसे बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं कि पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ बोल भी जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined