
मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 'ग्रामीण भारत बंद' का नाम दिया गया है। वहीं किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "हमने इसका समर्थन किया है। न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं। मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।"
इससे पहले गुरुवार शाम को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक हुई। बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सकारात्मक वातावरण में किसानों के साथ बातचीत हुई। अगली बैठक रविवार को चंडीगढ़ में है. हम मिलकर शांति से नतीजा निकालेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए