
कांग्रेस ने नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब सामाजिक सद्भाव खत्म किया जाएगा, आर्थिक विषमता होगी और विविधिता मिटाने का प्रयास होगा तो फिर किस तरह का ‘‘विकसित भारत’’ होगा।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक हो रही है। यह तथाकथित विकसित भारत लक्ष्य पर प्रगति की कथित तौर पर समीक्षा करेगी।"
Published: undefined
उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा विकसित भारत होगा जहां सत्ता में बैठे लोग ही अपने दुर्भावनापूर्ण शब्दों और कार्यों से सामाजिक सद्भाव के बंधन को नष्ट कर देंगे?
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यदि सत्ता में बैठे लोग अपने अनुचित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक तथा वैधानिक प्राधिकार को नष्ट कर देंगे तो यह किस प्रकार का विकसित भारत होगा?’’
Published: undefined
उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किस प्रकार का विकसित भारत होगा यदि भारत जिन मूल्यों के लिए हमेशा खड़ा रहा है, उन पर दुनिया की चकाचौंध में व्यवस्थित रूप से हमला किया जाए? यह कैसा विकसित भारत होगा जिसमें आर्थिक विषमताएं और असमानताएं बढ़ती जाएंगी जबकि धन कुछ लोगों के हाथों में जाता रहेगा?’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यदि भारत की गौरवशाली विविधताओं को जानबूझकर अपमानित और मिटाने का प्रयास किया जाएगा तो यह कैसा विकसित भारत होगा?
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined