
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को कांग्रेस ने जुमलों का साक्षात्कार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा है कि, “ न ज़मीनी हक़ीक़त की दरकार, न किए हुए वादों से सरोकार, जुमलों भरा मोदीजी का साक्षात्कार।”
सुरजेवाला ने साथ ही कई मुद्दे भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश आज के दिन नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स, बैंक फ़्रॉड, काला धन वालों की मौज, 15 लाख हर खाते में, राफ़ेल का भ्रष्टाचार, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़, किसान पर मार और अच्छे दिनों के इंतज़ार में है।
Published: 01 Jan 2019, 7:23 PM IST
सुरजेवाला ने एक और ट्वीट में कहा कि, “ मोदी जी के साक्षात्कार का ‘सार’-:‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मुझे’, ‘मैंने’।मोदी जी, आपकी ‘मैं’ को ही ‘भुगत रहा है देश’। ”
Published: 01 Jan 2019, 7:23 PM IST
वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर झूठे वादों का पिटारा आम लोगों के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि कम से कम नए साल के पहले दिन तो प्रधानमंत्री को सच बोलना चाहिए था। एक ट्वीट में आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम के इंटरव्यू में झूठ और असत्य से अनुमान लगाया जा सकता है कि 2019 के प्रचार का क्या होने वाला है।
Published: 01 Jan 2019, 7:23 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Jan 2019, 7:23 PM IST