हालात

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, विजय चौक पर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं का धरना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई नेता दिल्ली के विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, CNG, PNG,LPG सिलेंडर के दामों से आम जनका परेशान है।

Published: 31 Mar 2022, 9:58 AM IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

Published: 31 Mar 2022, 9:58 AM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

Published: 31 Mar 2022, 9:58 AM IST

बता दें हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- 'प्रधानमंत्री की Daily TO-DO List. 1.पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की 'खर्चे पेर्चा' कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं।

Published: 31 Mar 2022, 9:58 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 31 Mar 2022, 9:58 AM IST