हालात

कांग्रेस का चिंतन शिवर: चिदंबरम बोले- अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक, विकास की धीमी दर ही मोदी सरकार की पहचान

चिदंबरम ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है वो काफी चिंताजनक है। पिछले 8 वर्षों से विकास की धीमी दर ही वर्तमान सरकार की पहचान रही है। 2022-23 में विकास दर का अनुमान भी पिछले 5 महीनों में केवल कम होती गया है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार की आर्थक नीतियां देश हित में नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी के गलत इंप्लीमेंटेशन की वजह से राज्यों की हालत खराब हो गई है। केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी का पैसा समय पर नहीं दे रही है। आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार लगातार गलत कदम उठा रही है। हमने चिंतन शिविर में देश के आर्थिक हालात और आगे के कदमों पर विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने आगे कहा कि आज महंगाई बढ़ रही है, लेकिन मोदी सरकार के पास कोई तैयारी नहीं, ना ही कोई प्लान है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार गेहूं का निर्यात कर रही है जबकि देश में स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। गेहूं का निर्यात किसानों के विरोधी कदम है। केंद्र सरकार किसान हितैषी नहीं है। मुझे 1991 की पॉलिसी बनाने का फस्ट हैंड एक्सपीरियंस हैं, आज पॉलिसीज को फाइन ट्यून करने की जरूरत है, अब रिसेट करने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है वो काफी चिंताजनक है। पिछले 8 वर्षों से विकास की धीमी दर ही वर्तमान सरकार की पहचान रही है। 2022-23 में विकास दर का अनुमान भी पिछले 5 महीनों में केवल कम होती गया है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, “बाहरी स्थिति ने अर्थव्यवस्था पर दबाव डाला। मोदी सरकार इन चुनौती से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पिछले 7 महीनों में 22 अरब अमेरिकी डॉलर देश से बाहर गए। विदेशी मुद्रा भंडार में 36 अरब डॉलर की कमी आई है। विनिमय दर 77.48 रुपये प्रति डॉलर पर अब तक के उच्चतम स्तर पर है।”

इस दौरान चिदबंर ने दिल्ली के मुंडगा अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में 27 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हादसे पर शोक व्यक्त करती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 May 2022, 11:08 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा