हालात

झारखंड में सोरेन सरकार को गिराने की हो रही है साजिश, JMM विधायकों ने मंत्री पद और पैसे का लालच देने का लगाया आरोप

जेएमएम विधायकों का कहना है कि विधायक सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम की सांठगांठ पार्टी से निष्कासित कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से है। ये लोग फोन कर उनसे पाला बदलने का दबाव डाल रहे हैं। विधायकों ने पार्टी प्रमुख से मांग की है कि इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के लगभग एक दर्जन विधायकों ने पार्टी नेतृत्व तक यह बात पहुंचाई है कि उन्हें इस सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। मंत्री पद से लेकर पैसा तक ऑफर किया जा रहा है। सबसे हैरत की बात यह है कि इन विधायकों ने अपनी ही पार्टी के दो विधायकों सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम पर ऐसी साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जेएमएम के विधायकों ने इस बाबत पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत की है। विधायकों का कहना है कि इन दोनों विधायकों की सांठगांठ पार्टी से निष्कासित कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से है। ये लोग फोन कर उनसे पाला बदलने का दबाव डाल रहे हैं। विधायकों ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बता दें कि सीता सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और संथाल परगना इलाके के जामा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि लोबिन हेंब्रम की गिनती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रूप में होती है और वह विधानसभा में बोरियो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये दोनों विधायक पिछले कुछ महीनों से सरकार के निर्णयों पर सवाल उठा रहे हैं। हाल में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान भी दोनों विधायकों ने अपनी मांगों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था। विधानसभा के मुख्यद्वार पर धरना तक दिया था। लोबिन हेंब्रम ने राज्य सरकार पर स्थानीय नीति बनाने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए आगामी पांच अप्रैल से पूरे राज्य में अभियान चलाने तक का एलान किया है।

हालांकि सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम दोनों ने ऐसे आरोपों को सरासर झूठ करार दिया है। सीता सोरेन का कहना है कि वह पार्टी में रहकर हमेशा वाजिब मुद्दों पर सवाल उठाती हैं। सरकार के खिलाफ साजिश की बात गलत है। लोबिन हेंब्रम ने भी कहा है कि वे उन मुद्दों पर बोल रहे हैं, जिनपर पार्टी ने चुनाव के दौरान राज्य की जनता से वादा किया था। पार्टी में रहकर अपनी बात रखना गुनाह नहीं है। जिस सरकार को बनाने के लिए हम सारे लोग जनता के पास गये थे, उसके खिलाफ साजिश कैसे कर सकते हैं?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!