हालात

होली पर मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान देने की मची होड़! अब योगी के मंत्री ने कहा- रंग से दिक्कत है तो पहन लो हिजाब

योगी कैबिनेट में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि होली के रंग से जिसे भी ज्यादा दिक्कत हो रही है, वो हिजाब पहन ले। रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, पुरुष भी हिजाब पहन लें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

होली के बहाने बीजेपी नेताओं में मुसलमानों के खिलाफ बयान देने को लेकर होड़ मची हुई है। एक के बाद एक बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे हैं। अब योगी के मंत्री रघुराज सिंह ने होली के बहाने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है।

योगी कैबिनेट में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि होली के रंग से जिसे भी ज्यादा दिक्कत हो रही है, वो हिजाब पहन ले। रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, पुरुष भी हिजाब पहन लें। हिजाब इसलिए पहनें जिससे आपकी टोपी और शरीर सुरक्षित रहे। मंत्री के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है।

Published: undefined

इससे पहले बिहार बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा के बाहर प्रेस से बात करते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "14 मार्च को रंगों और उमंगों का उत्सव है। होली के दिन रंग, अबीर और गुलाल उड़ाया जाता है। साल में 52 जुमे होते हैं। इस बार जुमे के दिन ही होली पड़ रही है। मैं मुस्लिम बंधुओं से अपील करता हूं कि वे अपने धार्मिक अनुष्ठान को घर भी करें। बड़ा कलेजा रखते हुए अगर अबीर या रंग लग भी जाए तो वह बुरा नहीं मानें। अगर ऐसा कर सकते हैं तभी घर से निकलें, जिससे की वाद-विवाद पैदा न हो। घर पर ही रहकर वह अपने उत्सव को मनाएं।"

उन्होंने आगे कहा, "उन लोगों (मुस्लिमों) का डबल स्टैंडर्ड है। हमारे तीज-त्योहार पर पैसा कमाएंगे लेकिन लगाएंगे नहीं। अगर रंग या अबीर नहीं लगाएंगे तो उन्हें बेचना भी नहीं चाहिए।"

Published: undefined

सबसे पहले होली को लेकर इस तरह का बयान संभल में सीओ अनुज चौधरी ने दिया था। उन्होंने कहा था कि रंग से अगर दिक्कत है तो घर में नमाज पढ़ी जाए। उनके बयान की काफी आलोचना हुई थी। अब उन्हीं बयानों के बाद एक कदम आगे बढ़कर मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही दरगाह के पास बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने अमर्त्य सेन को SIR नोटिस मिलने का दावा किया, भेजने वालों को ‘बांग्ला विरोधी’ करार दिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंदौर दूषित पेयजल मामले में हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव को किया तलब, सरकार का जवाब असंवेदनशील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका की तरह चीन भी ताइवान पर करेगा कब्जा? और ईरान में विरोध-प्रदर्शनों में अब तक 35 लोगों की मौत

  • ,
  • ट्रंप के ग्रीनलैंड प्लान को झटका, अमेरिका के खिलाफ जर्मनी, फ्रांस समेत 7 देश हुए एकजुट, धमकी पर दिया कड़ा जवाब