हालात

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

महंत धर्म दास ने कहा कि नई समिति बनाकर कुछ लोगों को अधिकार देने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इसे एक नया धंधा बताते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था से केवल भ्रम और विवाद बढ़ेंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया
राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया फोटोः IANS

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बाद हाल में राम मंदिर ट्र्स्ट द्वारा धार्मिक समिति गठित करने फैसले पर राम मंदिर केस के पूर्व पक्षकार महंत धर्म दास ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे अनावश्यक बताया और आरोप लगाया कि यह केवल नया प्रभुत्व स्थापित करने और शोषण का माध्यम बनाने की कोशिश है। जब तक राम जन्मभूमि से जुड़े सभी मामलों पर सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रिया और ट्रस्ट की व्यवस्था मौजूद है, तब तक किसी नई समिति की आवश्यकता नहीं है।

महंत धर्म दास ने कहा कि राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका सर्वोपरि है और न्यायालय ने पहले भी शांति बनाए रखने की बात कही है। ऐसे में नई समिति बनाना उचित नहीं है। यह कोई सामान्य विषय नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। इस तरह के फैसले सोच-समझकर होने चाहिए। अयोध्या की परंपरा और महत्व को समझे बिना निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से रामलला की सेवा नहीं होगी, बल्कि भ्रम और विवाद बढ़ेंगे।

उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि जब बुद्धि भ्रमित हो जाती है तो व्यक्ति सही-गलत का अंतर भूल जाता है। इसी तरह के फैसले वर्तमान में लिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में भगवान राम की पूजा-अर्चना पहले से ही प्रभावित हो रही है और नई समिति केवल बाधाएं उत्पन्न करेगी। यह समिति किसी सकारात्मक उद्देश्य के बजाय नए विवाद खड़े करने का माध्यम बन सकती है।

इसे भी पढ़ेंः राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ चुनने के लिए एक महीने का समय मांगा, और भी हुए कई अहम फैसले

धार्मिक समिति में अयोध्या के संतों को शामिल किए जाने के दावों पर भी महंत धर्म दास ने सवाल उठाए और कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि किन संतों को समिति में शामिल किया गया है। यदि किसी एक-दो व्यक्ति ने स्वयं को समिति का सदस्य बता दिया है तो इससे पूरी संत परंपरा का प्रतिनिधित्व नहीं माना जा सकता। महंत ने दावा किया कि इसमें अयोध्या के कोई संत नहीं हैं। जो लोग खुद को संत बताकर समिति में शामिल होने की बात कर रहे हैं, उनसे ही पूछ लीजिए कि उनका प्रतिनिधित्व किस आधार पर है।

महंत धर्म दास ने 1949 में रामलला के प्राकट्य का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय जिन परंपराओं और संतों की भूमिका थी, आज उनकी उपेक्षा की जा रही है। पुरानी परंपराओं और धार्मिक व्यवस्था का सम्मान नहीं किया जा रहा। समिति की वैधता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह इस समिति को मान्यता नहीं देते। यह किसने बनाई, किस अधिकार से बनाई, इसका कोई औचित्य नहीं है। पहले जो ट्रस्ट है, वही अपने अस्तित्व और जिम्मेदारियों को ठीक से निभाए।

इसे भी पढ़ेंः राम मंदिर में चोरी सुनियोजित थी, सरकार ने ट्रस्ट में अपने चुने हुए लोग बैठाएः अविमुक्तेश्वरानंद

महंत धर्म दास ने कहा कि नई समिति बनाकर कुछ लोगों को अधिकार देने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इसे एक नया धंधा बताते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था से केवल भ्रम और विवाद बढ़ेंगे। उन्होंने धार्मिक समिति को रामलला की सेवा, पूजा-पाठ और उत्सवों की देखरेख के उद्देश्य से गठित किए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन इसका कोई विशेष महत्व नहीं है।

महंत धर्म दास ने कहा कि मौजूदा ट्रस्ट की नीयत पर पहले से सवाल उठते रहे हैं और नई समिति से भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। यदि समिति बना भी दी गई है तो पहले उसे अपने कार्य और जिम्मेदारियों को साबित करना चाहिए। राम जन्मभूमि और रामलला की सेवा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि नई-नई समितियों के गठन के माध्यम से अधिकारों का बंटवारा।

इसे भी पढ़ेंः अयोध्या राम मंदिर दान चोरी: सुप्रीम कोर्ट का ट्रस्ट को नोटिस, SIT को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश