हालात

कोरोना संक्रमण रोकने को भोपाल में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब 24 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। अब भोपाल में 24 मई तक कोरोना कर्फ्य रहेगा। पहले यह 17 मई तक लगाया गया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रखा जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने भोपाल में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने का ऐलान किया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों को तहत भोपाल में अब कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक जारी रहेगा। पहले यह कर्फ्यू 17 मई तक के लिए लागू किया गया था। भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने और आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित में 24 मई को प्रात छह बजे तक की अवधि के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। पहले यह 17 मई तक जारी रहने वाला था, संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए उसे बढ़ाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उक्त आदेश जारी किया। जारी आदेश मे भोपाल नगर निगम क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र कोरेाना कर्फ्यू 24 मई 2021 को प्रात छह बजे तक के लिए बढ़ाया गया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!