हालात

कोरोना का खौफः अब इस राज्य में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, उल्लंघन करने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

तमिलनाडु में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के ताजा मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है। विभाग ने पहले संक्रमणों की संख्या में गिरावट के बाद मास्क अनिवार्यता वापस ले लिया था। तमिलनाडु में गुरुवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और उल्लंघन करने वालों को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। विभाग ने कहा कि देश में विशेष रूप से दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

तमिलनाडु में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के ताजा मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है।
विभाग ने पहले संक्रमणों की संख्या में गिरावट के बाद मास्क अनिवार्यता वापस ले ली थी।
तमिलनाडु में गुरुवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।

आईआईटी मद्रास के 12 छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए और संस्थान को गुरुवार को कोरोना जोन घोषित किया गया था। हालांकि, गिंडी सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार लेने के बावजूद छात्रों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था।

आईआईटी मद्रास के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि जब वे गिंडी सरकारी अस्पताल में छात्रों को भर्ती करने के लिए तैयार थे, तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला