हालात

कोरोनाः यूरोप, ब्रिटेन, तुर्की से भारत आने पर रोक, कुवैत-ओमान-यूएई से आने वालों को रहना होगा निगरानी में

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने ब्रिटेन, तुर्की और यूरोपीय संघ से आने वाली सभी उड़ानें स्थगित कर दी हैं। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने सोमवार को कुछ कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार भारत ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ब्रिटेन, तुर्की और यूरोपीय संघ से आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को कोरोना पर मीडिया को हालात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 18 मार्च से यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और तुर्की से आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार इस पर दोबारा विचार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार ने यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक निगरानी में रखने का फैसला लिया है।

लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के अब तक सामने आए संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसे 5200 लोगों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश में ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल को मिलाकर कुल चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 114 पहुंच गई है। जबकि दो पीड़ितों की मौत हुई है। वहीं अब तक 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हु एकहा कि एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देश में स्कूल, स्वीमिंग पूल और मॉल को 31 मार्च तक बंद करने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑफिस जाने वालों को घर से काम करने, सार्वजनिक परिवहन का कम उपयोग करने और एक-दूसरे से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए इन नए दिशा-निर्देशों के साथ ही नये हेल्प लाइन नंबर भी जारी किये हैं। मंत्रालय ने कोरोना वायरस के बारे में किसी भी जानकारी या पूछताछ के लिए पुराने नंबर- 01123978046 के साथ नया नंबर 1075 जारी किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा