हालात

दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, 24 घंटे में 341 लोगों की मौत, 19,832 नए केस मिले

बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना रोगियों की पहचान के लिए करीब 79 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। इनके परिणाम में 19 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इस दौरान राजधानी में 19 हजार से कुछ अधिक रोगी कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली में आज फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले 20 हजार के अंदर रहे हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी में कुल 19832 नए मामले आए हैं, जबकि इस दौरान 341 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण की रफ्तार में स्थिरता के चलते दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत पर बना हुआ है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना रोगियों की पहचान के लिए करीब 79 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। इनके परिणाम में 19 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इस दौरान राजधानी में 19 हजार से कुछ अधिक रोगी कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी दर 24.92 प्रतिशत है। एक सप्ताह पहले तक कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 से 35 फीसदी के बीच थी। अब इसमें कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है, जो एक अच्छा संकेत है।

हालांकि, अभी भी दिल्ली में कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत जारी है। अभी तक दिल्ली में कोरोना के कारण 18,739 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल 91,035 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इनमें से 50,425 एक्टिव कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि शेष मरीज अस्पतालों और कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। होम आइसोलेशन वाले कोरोना रोगियों को भी अब उनकी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने एक विशेष आदेश जारी किया है, जिसमें कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए होम आइसोलेशन के मरीजों को आधार कार्ड की जानकारी और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देनी होगी। ऑनलाइन भेजे जाने वाले इन आवेदनों की जांच इलाके के डीएम द्वारा करवाई जाएगी। साथ ही डीएम ही उन डिपो और डीलर की पहचान करेंगे, जो मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म