हालात

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 3.43 लाख नए मामले आए सामने, 4 हजार लोगों की मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में भी भारत में कोरोना वायरस के कुल 3.43 लाख केस दर्ज किए गए हैं, जो हाल ही के दिनों में कुछ कम हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि अभी भी मौतों का आंकड़ा चार हजार के करीब ही है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो गई है। 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। 3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है।

बुधवार को, भारत में कोरोना संक्रमण से 4,205 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 मई को देश ने अपने अब तक के कोरोना के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे। भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,40,46,809 है, जिसमें 37,04,893 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2,62,317 लोगों की मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,44,776 लोगों के ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कोरोना से 2,00,79,599 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 17,92,98,584 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 20,27,162 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए थे।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड -19 के लिए 31,13,24,100 नमूनों का परीक्षण 13 मई तक किया गया है। इनमें से गुरुवार को 18,75,515 नमूनों की जांच की गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 May 2021, 10:49 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम