हालात

देश में कोरोना का कोहराम जारी, 24 घंटे में 1 लाख 68 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 277 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए केस सामने आए और 277 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 69,959 रिकवरी हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए केस सामने आए और 277 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 69,959 रिकवरी हुए।

देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,58,75,790 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले 8,21,446 हो गए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,45,70,131 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की कुल संख्या 4,84,213 हो गई है। अब तक कुल 1,52,89,70,294 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 15,79,928 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 69,31,55,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jan 2022, 9:10 AM IST