हालात

देश में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में 30,256 नए मामले आए सामने, 295 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले आए, 43,938 रिकवरी हुईं और 295 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 30,256 नए कोरोना केस आए और 295 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई।

Published: undefined

केरल में रविवार को कोविड के 19,653 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 8 हजार 493 हो गई।

Published: undefined

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 19 सितंबर तक देशभर में 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 37.78 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 11.77 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined