हालात

कोरोना: अब अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग हुए पॉजिटिव, अमिताभ-अभिषेक बच्चन हो चुके हैं संक्रमित

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। साथ ही उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी अनुपम ने खुद एक वीडियो शेयर कर फैन्स को दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। फिल्म उद्योग में भी कोरोना वायरस में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बाद अब अभिनेता अनुपम खेर के घर में भी कोरोना से संक्रमित लोग मिले हैं। अभिनेता की मां दुलारी भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने ट्वीट करके दी है।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, “”उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।” उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है। हालांकि, जब अभिनेता अनुपम खेर ने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया, तो वह नेगेटिव आया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव अमिताभ-अभिषेक बच्चन की अब कैसी है तबीयत? नानावती अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

बता दें कि कल यानी शनिवार रात बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों ही नानावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। दोनों को ही आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

वहीं कोरोना की बात करे तो देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,637 नए केस सामने आए हैं और 551 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,49,553 हो गई है। इसमें 2,92,258 केस सक्रिय हैं। 5,34,621 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से अब तक 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का कहर: देश में 24 घंटे में 28637 नए केस, 551 की मौत, कुल संक्रमित साढ़े आठ लाख के करीब, अब तक 22674 मौतें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Jul 2020, 11:56 AM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध