हालात

दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 2716 नए केस आए, एक मौत भी दर्ज

हालांकि, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 765 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक राजधानी में 14,19,459 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में दिसंबर के पहले हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 0.1 प्रतिशत थी। यह बढ़कर अब 3 फीसदी से अधिक हो गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2716 नए केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 3.64 फीसदी हो गई है, जो की 7 महीने में सबसे ज्यादा है। कोरोना के ममलों में यह 21 मई 2021 के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है, क्योंकि 21 मई 2021 को 3009 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं होम आइसोलेशन में कोरोना के 3248 मरीजों का उपचार जारी है।

Published: undefined

इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है, साथ ही 25,108 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.73 फीसदी है।
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1243 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल 14,50,927 मामले सामने आ चुके हैं।

Published: undefined

हालांकि, बीते 24 घंटे में 765 मरीज ठीक भी हुए हैं, अब तक राजधानी में 14,19,459 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में दिसंबर के पहले हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 0.1 प्रतिशत थी, यह बढ़कर अब 3 फीसदी से अधिक हो गई है।

Published: undefined

दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को जारी कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 74,622 लोगों की जांच की गई। जिसमें आरटीपीसीआर से 64,623 और रैपिड एंटीजन टेस्ट से 9999 लोगों की जांच हुई। साथ साथ ही कोरोना को लेकर अब तक 3,27,99,557 सैंपल की जांच हो चुकी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined