भारत ने आज कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग का बिगुल फूंकते हुए 16 जनवरी से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेश अभियान शुरू करने का ऐलान कर दिया। पूरे देश में 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण में सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
Published: undefined
इससे पहले आज पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हो रही तैयारियों और देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसी बैठक में 16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने पर फैसला लिया गया।
Published: undefined
बता दें कि इससे पहले 3 जनवरी को कोरोना वैक्सीन पर सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने सीरम इस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसके बाद से ही जल्द ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के कयास लगने लगे थे। अंततः आज जाकर भारत सरकार ने 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined