
देश में कोरोना का कहर जारी है। आज कोरोना के नए मरीजों में भारी उछाल देखा गया है। कल के मुकाबले आज कोरोना के नए मरीजों में 45 प्रतिशत का उछाल आया है। 24 घंटे के दौरान देश में आज कोरोना के 17,073 नए केस सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 11,739 नए केस सामने आए थे।
Published: undefined
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश में कोरोना से 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हुई है। नए मरीजों में बढ़ोतरी होने से एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। इस समय देश में 94 हजार 420 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव केसेज का 0.22% हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 92,576 थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined