हालात

कोरोना: बिहार में दो नए पॉजिटिव केस आए सामने, कुल मरीजों की संख्या 225 हुई, अब तक दो लोगों की मौत

बिहार में कोरोना संक्रमण से प्रभावित 20 जिलों में सबसे अधिक 62 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाष में आए हैं। इसके अलावे पटना में 26, बक्सर में 22, बेगूसराय में नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में सात केस हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में कोरोना वायरस के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। लगातार राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बक्सर जिले में शनिवार को दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को बक्सर के नया भोजपुर इलाके में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 225 पहुंच गई है।

इससे पहले शुक्रवार की रात मुंगेर जिले के 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिससे बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 223 हो गई थी। बिहार में अब तक 16,050 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 45 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 20 जिलों में सबसे अधिक 62 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाष में आए हैं। इसके अलावे पटना में 26, बक्सर में 22, बेगूसराय में नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया और भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज व नवादा में तीन-तीन, सारण, बांका व औरंगाबाद में दो-दो तथा मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, लखीसराय एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 7 दिन बाद संभला बाजार, टेलीकॉम कंपनियों को केंद्र के सख्त निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • कांग्रेस ने उत्तराखंड में SIR में ‘गड़बड़ियों’ के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

  • ,
  • जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • खेल: अपने कैरियर को लेकर रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा अपडेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से मांजरेकर हैरान