हालात

कोरोना वायरस का कहर जारी, दिल्ली पुलिस के दो और सिपाही पाए गए पॉजिटिव, विभाग में संख्या बढ़कर पांच हुई

इन दो सिपाहियों से पहले दो एएसआई, एक सिपाही भी दिल्ली पुलिस में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन यह भी तय किया है कि, अब ड्यूटी के बाद सभी स्टाफ घर जाने के बजाए अपने-अपने जिले में मौजूद होटलों में बनाए गए स्थान पर ही रहेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस में कोरोना पॉजिटिव स्टाफ की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके बावजूद भी बुधवार शाम दो और सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देर रात इसकी पुष्टि मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने की। उन्होंने कहा, “दोनो सिपाही चांदनी महल थाने में तैनात हैं। आज (बुधवार) ही पता चला। रिपोर्ट आते ही दोनो को एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।”

इन दो सिपाहियों से पहले दो एएसआई, एक सिपाही भी दिल्ली पुलिस में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन यह भी तय किया है कि, अब ड्यूटी के बाद सभी स्टाफ घर जाने के बजाए अपने-अपने जिले में मौजूद होटलों में बनाए गए स्थान पर ही रहेंगे, ताकि परिवार और समाज के बाकी लोगों तक कोई परेशानी जाने अनजाने न पहुंच सके।

गौरतलब है कि, चांदनी महल स्थित 18 मस्जिदों में रह रहे 100 से ज्यादा तबलीगी जमात से जुड़े लोग यहीं मिले थे। इन सभी को कोरोंटाइन कराया गया था। इलाके में सुरक्षा कड़ी है। करोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल