हालात

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 22752 नए केस, 482 की मौत, कुल संक्रमित 742417, अब तक 20642 मौतें

देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7,42,417 हो गई है। इनमें 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। अब तक 4,56,831 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है।दे

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में कोरोना का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 22,752 नए केस सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7,42,417 हो गई है। इनमें 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। अब तक 4,56,831 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 2,17,121 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 89,294 मामले सक्रिय हैं। अब तक 1,18,558 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 9,250 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 1,18,594 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 45,842 सक्रिय केस हैं और 71,116 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 1,636 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,02,831 हो गई है, जिसमें 25,449 मामले सक्रिय हैं और 74,217 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 3,165 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

वहीं, गुजरात कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 37,636 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 8,914 मामले सक्रिय हैं और 26,744 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 1,978 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के 29,968 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 9,514 केस सक्रिय हैं और 19,627 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 827 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा