हालात

देश में कोरोना ने फिर ध्वस्त किए सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 75760 नए केस, 1023 की मौत, कुल संक्रमित 33 लाख के पार

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 33,10,235 हो गई है। इसमें 7,25,991 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 25,23,772 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 60,472 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 24 में रिकॉर्ड 75,760 नए केस सामने आए हैं और 1023 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार पहुंच गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 33,10,235 हो गई है। इसमें 7,25,991 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 25,23,772 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 60,472 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 7,18,711 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 1,72,873 मामले सक्रिय हैं। अब तक 5,22,427 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 23,089 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 3,97,261 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 52,362 सक्रिय केस हैं और 3,38,060 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 6,839 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 3,82,469 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 92,208 मामले सक्रिय हैं और 2,86,720 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 3,541 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 3,00,406 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 83,608 केस सक्रिय हैं और 2,11,688 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 5,091 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में पाचंवें नंबर पर है। यूपी में कोरोना के अब तक 2,03,028 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के 51,325 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,48,562 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 3,141लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Aug 2020, 9:48 AM IST

  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली