हालात

देश में कोरोना ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 69652 नए केस, 977 की गई जान, कुल संक्रमित 28 लाख के पार

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,36,926 हो गई है। इनमें 6,86,395 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 20,96,665 लोगों को अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 53,866 अपनी जान गंवा चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में लगातार कोरोना वयारस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 69,652 मामले सामने आए हैं और 977 लोगों की मौत हो गई।

देश में इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,36,926 हो गई है। इनमें 6,86,395 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 20,96,665 लोगों को अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 53,866 अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 6,28,642 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 1,60,413 मामले सक्रिय हैं। अब तक 4,46,881 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 21,033 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 3,55,449 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 53,155 सक्रिय केस हैं और 2,96,171 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 6,123 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 3,16,003 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 86,725 मामले सक्रिय हैं और 2,26,372 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 2,906 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 2,49,590 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 81,097 केस सक्रिय हैं और 1,64,150 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 4,327 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में पाचंवें नंबर पर है। यूपी में कोरोना के अब तक 1,67,510 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के 49,645 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,15,227 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 2,638 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Aug 2020, 10:20 AM IST

  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली