हालात

टूट गए कोरोना के अब तक के सभी रिकॉर्ड देश में 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा केस, 1065 की मौत, संक्रमित 41 लाख के पार

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 41,13,812 हो गई है। इसमें 8,62,320 ममाले सक्रिय हैं। वहीं, 31,80,866 लोगों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 70,626 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,633 नए केस सामने आए हैं और 1,065 लोगों की कोरोना से जान चली गई है।

देश में कोरोना के मामले बढ़कर 41 लाख के पार पहुंच गई हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 41,13,812 हो गई है। इसमें 8,62,320 ममाले सक्रिय हैं। वहीं, 31,80,866 लोगों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 70,626 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 8,83,862 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,20,661 मामले सक्रिय हैं। अब तक 6,36,574 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 26,276 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 4,87,331 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 1,00,880 सक्रिय केस हैं और 3,82,104 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 4,347 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 4,57,697 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 51,580 मामले सक्रिय हैं और 3,98,366 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 7,751 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 3,89,232 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 99,617 केस सक्रिय हैं और 2,83,298 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 6,298 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में पाचंवें नंबर पर है। यूपी में कोरोना के अब तक 2,59,765 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के 59,963 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,95,959 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 3,843 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Sep 2020, 9:55 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा