हालात

उत्तराखंड: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना वायरस से निधन, कुछ दिन पहले संक्रमित पत्नी ने तोड़ा था दम!

कुछ दिन पहले ही बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धरमा देवी (नेहा) का भी निधन हो गया था। वह भी कोरोना से संक्रमित थीं। दिल का दौरा पड़ने से उनका भी निधन हो गया था। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने जीना के निधन की पुष्टि है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में कोरोना वयारस बेहद भयावह रूप लेता जा रहा है। आम लोगों के साथ नेता भी इसके शिकार हो रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी धरमा देवी (नेहा) का भी निधन हो गया था। वह भी कोरोना से संक्रमित थीं। दिल का दौरा पड़ने से उनका भी निधन हो गया था। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने की निधन की पुष्टि है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर शो व्यक्त किया।

सुरेंद्र सिंह जीना उत्तराखंड बीजेपी के अनुभवी चेहरे और तीन बार के विधायक थे। करीब दो हफ्ते से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए। साल 2006 में जीना कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार सल्ट विधानसभा से उन्होंने जीत दर्ज की। 2017 में वह तीसरी बार फिर सल्ट विधानसभा से चुने गए। जीना के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य