मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-14 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया है। कप्तान कोहली ने फिफ्टी और देवदत्त पडिक्कल ने सानदार शतक जड़ा।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू की तरफ से उतरे कोहली और पडिक्कल की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 16.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान कोहली ने 47 गेंदों नाबाद 72 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज कहा कि गोवा में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हम 1 मई से सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। आज हमने कोविशील्ड के 5 लाख ऑर्डर दिए हैं। हमारी फाइनेनशियल एक्टिविटी चलती रहनी चाहिए, इससे हम कोविड प्रबंधन करते हैं। इसलिए हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल चुनाव में रोड शो, बाइक रैली पर रोक लगाने और सभाओं में अधिकतम 500 लोगों के ही शामिल होने का आदेश देने पर सीएम ममता बनर्जी ने अपनी सभी निर्धारित जनसभाओं को रद्द कर दिया है। ममता ने कहा है कि वो अब वर्चुअल माध्यम से लोगों से संवाद करेंगी।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने कहा है कि भारतीय सेना अगले एक सप्ताह में दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में अपनी विशेष कोरोना सुविधा में 400 बेड का इजाफ करेगी। इसने सेवारत कर्मियों के लिए कैंट में अतिरिक्त 250 बिस्तर वाली कोविड देखभाल सुविधा बनाई है।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य के 1,900 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे।अब जब पूरे पुलिस बल (25,000) को वैक्सीन के दोनों डोज मिल चुके हैं, तो दूसरी लहर में केवल 300 जवान ही अब तक कोरोना संक्रमित हुए हैं।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि हम पिछले 2 दिनों से ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या का सामना कर रहे हैं। हरियाणा को 162 मिट्रीक टन ऑक्सीजन का आश्वासन दिया गया है। 12 स्टेशन दिल्ली को 480 मिट्रीक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगे। हमने 2 अस्थायी अस्पतालों का निर्माण शुरू किया है। आपूर्ति केंद्रों से अनुरोध है कि वे आवंटन के अनुसार ऑक्सीजन दें।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव में रोड शो पर रोक लगा दिया है। किसी भी दल को अब कार या बाइक रैली निकलाने की भी इजाजत नहीं होगी। राजनीतिक दल सिर्फ 500 लोगों के साथ ही आम सभा कर सकेंगे।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
पीएम मोदी कल सुबह कोरोना को लेकर कई बैठक करने वाले हैं। सबसे पहले सुबह 9 बजे आंतरिक बैठक में होगी। उसके बाद सुबह 10 बजे से राज्यों के सीएम के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस और उत्तर प्रदेश और हरियाणा में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों को रोक रहे हैं। इसकी वजह से टैंकरों को दिल्ली के अस्पतालों तक पहुंचाने में देरी हो रही है।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
मध्य प्रदेश के सीहोर के जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं, अस्पताल में ऑक्सीजन की भी कमी है। अस्पताल के सिविल सर्जन आनंद शर्मा ने बताया, "कल रात से बेड भर गए हैं। हमने मेडिकल वार्ड में भी कोरोना मरीज़ भर्ती किए हैं। हमें जितनी ऑक्सीजन चाहिए उतनी भोपाल से नहीं मिल पा रही है।"
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
1 मई से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए टीकों की उपलब्धता को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा, “ऑक्सीजन की सुचारू रूप से अस्पतालों में सप्लाई के लिए टैंकर किसी भी जनपद में आ रहे हैं, उनको ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संबंधित अस्पताल तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन से भरे हुए टैंकर रेल मार्ग से आएंगे, उनकी सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा, “कोरोना रोकने के दो तरीके हैं। एक लॉकडाउन है, जिसे हम लगाना नहीं चाहते। दूसरा है कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना। वह हम करना चाहते हैं। हमने कल से सभी दुकानों को शाम 6 बजे से बंद करने का निर्णय लिया है। गैर ज़रूरी कार्यक्रमों को भी रद्द करने का निर्णय लिया।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
45 साल बाद भारत सामूहिक गरीबी की श्रेणी वाले देशों में शामिल हो गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “गरीब’ सिर्फ नम्बर नहीं हैं- जीते जागते लोग हैं, सैकड़ों मजबूर परिवार हैं। मध्यवर्ग को कुचलकर गरीब वर्ग में पहुंचाया, बीजेपी सरकार ने विनाश करके दिखाया।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 34,379 नए मामले सामने आए हैं। 16,514 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,59,810 हैं। अब तक कुल 10,541 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 1,96,889 सैंपल की जांच की गई।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक दिन हम फिर गले मिलेंगे। हम इस वायरस को हरा देंगे और हम इसे एक साथ काम करके करेंगे। मैं अपने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को निरंतर समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में चलते हुए उद्योगों को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है। जिन बाजारों में भीड़ होती है वहां पर हम शाम 6 बजे के बाद दुकानों को बंद करने की योजना बना रहे हैं।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता को बेहतर किया गया है। रेमडेसिविर के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए कोटा सुनिश्चित किया गया है, आने वाले समय में उपलब्धता और बेहतर हो जाएगी।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के अंतर-राज्य आवाजाही की अनुमति दी जाए।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने बताया “कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति में सुधार होते ही इसे फिर से खोल दिया जाएगा।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
मध्य प्रदेश के सीहोर के जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं, अस्पताल में ऑक्सीजन की भी कमी है। अस्पताल के सिविल सर्जन अर्जुन शर्मा ने बताया, "कल रात से बेड भर गए हैं। हमने मेडिकल वार्ड में भी कोरोना मरीज भर्ती किए हैं। हमें जितनी ऑक्सीजन चाहिए उतनी भोपाल से नहीं मिल पा रही है।"
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष ने कहा, “दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई है। सरोज, राठी, शांति मुकुंद, तीरथ राम अस्पताल, यूके अस्पताल, जीवन अस्पताल का कहना है कि हमारे यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई है। हम जैसे-तैसे उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर देने की कोशिश कर रहे हैं।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। तस्वीरें निज़ामुद्दीन इलाके से सामने आई हैं।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुईं।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
देश में कोरोना से बिगड़े हालात और अस्पतालों में ऑक्सीजन के साथ दवाओं की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि उनके पास कोविड-19 से निपटने के लिए क्या नेशनल प्लान है। कोर्ट ने हरीश साल्वे को एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने चार बड़े मुद्दों पर केंद्र से नेशनल प्लान मांगा है। इसमें पहला- ऑक्सीजन की सप्लाई, दूसरा- दवाओं की सप्लाई, तीसरा- वैक्सीन देने का तरीका और प्रक्रिया और चौथा- लॉकडाउन करने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को हो, कोर्ट को नहीं। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि मुझे कैसे खेलना है। इससे पहले लोकसभा में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थी। हम अपने बंगाल को दिल्ली के दो गुंडों के हवाले नहीं कर सकते।"कोरोना से बिगड़े हालात पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मोदी सरकार से पूछा, कोरना से निपटने के लिए क्या नेशनल प्लान
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के कार्यालय के बाहर बहुत से लोग दवा की पर्ची लेकर दवा के लिए पहुंचे हैं। एक व्यक्ति ने कहा, ''हमें डॉक्टर ने फेबी फ्लू टैबलेट लाने को कहा है। यह दवा कहीं भी उपलब्ध नहीं है। यहां यह टैबलेट मुफ्त में दी जा रही है।''
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका दिया जाए, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। मेरा आपसे आग्रह है कि नई कोरोना टीकाकरण नीति में तुरंत हस्तक्षेप करें।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारा ऑक्सीजन का जो कोटा बढ़ा है, उसमें काफी ऑक्सीजन ओडिशा से आनी है। बढ़े हुए कोटे की ऑक्सीजन को दिल्ली पहुंचने में कुछ दिन लग जाएंगे, हम कोशिश कर रहे हैं कि हवाईजहाज से ऑक्सीजन लाई जा सके।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत बड़ी आपदा है, अगर इसमें हम हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा, इस वक्त हमें एक-दूसरे की मदद करनी है। अगर दिल्ली में जरूरत से ज़्यादा ऑक्सीजन होगी तो हम दूसरे राज्यों को देंगे।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “हम धीरे-धीरे कड़े लॉकडाउन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रतिबंध बहुत बढ़ाए गए हैं, दो-चार दिन में प्रतिबंधों को और बढ़ाया जाएगा।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “ICU बेड की दिक्कत है, हमने केंद्र सरकार से 700-800 ICU बेड देने का अनुरोध किया है। दिल्ली में पिछले 3 दिन से ऑक्सीजन की गंभीर समस्या चल रही है। कल 378 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भी नहीं आ पाया था इसलिए कल बहुत गंभीर समस्या आई थी।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गढ़ी कनौरा स्थित औध ऑक्सीजन कंपनी के बाहर ऑक्सीजन के लिए काफी संख्या में लोग खड़े हैं। एक व्यक्ति ने कहा, ''सुबह 4-5 बजे से आया हूं। हर जगह पता कर चुका कहीं ऑक्सीजन नहीं मिला। कहा जा रहा है कि यहां ऑक्सीजन खत्म है। पिछले 2 दिनों से बहुत दिक्कत हो रही है।''
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के जींद के सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर से वैक्सीन चोरी होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। जींद के डीआईजी ने बताया, "हम CCTV फुटेज देख रहे हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये किसी जानकार का काम है।"
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हम किसानों को यहां से जाने के लिए नहीं कहेंगे। हम 5 महीनें से यहां हैं, ये तो अब हमारा गांव है। यहां कैंप लगवाया जाए, हम वैक्सीन लगवाएंगे। हम यहां कम लोगों को रखेंगे और बैठक नहीं होगी, लोग आते जाते रहेंगे। आज हम 2 दिन के लिए हरियाणा जाएंगे।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, “हरियाणा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ आज शाम को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी कोरोना वायरस की टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को लेकर बैठक करेंगे। किसान नेताओं की सहमति के बाद विभाग अपना काम शुरू करेगा।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “घर पर क्वॉरंटीन हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं। झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो!”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस पर सीएम केजरीवाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेंगे।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अपेक्स अस्पताल के निदेशक ने बताया, “चार गुना बेड कर दिए हैं फिर भी सभी मरीजों को भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। जिसको ज्यादा जरूरत है, उसी को भर्ती किया जा रहा है।”
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
हरियाणा के जींद के पीपी सेंटर से कोरोना वायरस की 1710 वैक्सीन चोरी हुईं। जींद के स्वास्थ्य निरीक्षक राम मेहरा वर्मा ने बताया, "अलमारियों के ताले टूटे हैं और वैक्सीन उठाई गई हैं। 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन चोरी हुई है। कुछ फाइलें भी चोरी हुई हैं।"
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हो गई है। 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लागू है। भोपाल में कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल तक लागू रहेगा।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, “देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने आज से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। रांची में एक दूध विक्रेता ने कहा, ''जिनको जिस चीज की जरूरत है उसी हिसाब से लोग आ रहे हैं। इस बार लोगों में बहुत डर है।''
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लगे लॉकडाउन से गाजीपुर के फल और सब्जी मंडी में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। एक व्यक्ति ने कहा, ''कोरोना की वजह से सब्जी मंडी में ग्राहक बहुत कम हैं, जिससे हमारी हालत बहुत खराब है। काम बहुत मंदा चल रहा है।''
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का कोरोना की चपेट में आने से 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। एके वालिया अपोलो का हॉस्पिटल में देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया। वह पिछले तीन दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे थे।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया।
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Apr 2021, 8:33 AM IST