हालात

LAC विवाद पर भारत-चीन के बीच 14 घंटे से ज्यादा तक चली बैठक, जानें इस सैन्य वार्ता से क्या निकला

इस सैन्य बैठक में तय हुआ कि दोनों सेनाएं अपनी पुरानी जगह पर जाएं। बैठक में कहा गया कि अप्रैल में दोनों सेनाएं जहां थीं, उसी जगह पर लौट जाएं। वार्ता के दौरान इस पर भी जोर दिया गया कि दोनों सेनाएं अपने बड़े हथियार पीछे हटाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र की मोदी सरकार चाहे जिनते भी दावे कर ले, लेकिन अभी भी लद्दाख में एलएसी के पास भारत के लिहाज से स्थिति संतोषजनक है। यही वजह है कि एलओसी विवाद को लेकर लद्दाख के चुशूल में भारत और चीन के बीच 14 घंटे से ज्यादा तक कोर कमांडर स्तर की चौथी बैठक चली। यह बैठक 14 जुलाई को सुबह साढ़े 11.30 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे के बाद चली। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीमा पर तनाव वाले इलाकों में चीनी सेना के पीछे हटने पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि अभी चीनी सेना पैंगॉन्ग इलाके के फिंगर-5 पर डटी हुई है। खबरों के मुताबिक, भारतीय सेना ने अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल करने की मांग की है।

Published: undefined

इस सैन्य बैठक में तय हुआ कि दोनों सेनाएं अपनी पुरानी जगह पर जाएं। बैठक में कहा गया कि अप्रैल में दोनों सेनाएं जहां थीं, उसी जगह पर लौट जाएं। वार्ता के दौरान इस पर भी जोर दिया गया कि दोनों सेनाएं अपने बड़े हथियार पीछे हटाएं। बताया जा रहा है कि कोर कमांडर की बैठक से पहले ही चीन की सेना पीएलए फिंगर फोर से फिंगर फाइव की ओर लौट गई है।

Published: undefined

भारतीय सेना की ओर से चीन को यह संदेश दे दिया गया है कि फिंगर-8 से वह पीछे जाएं और अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल किया जाए। बताया जा रहा है कि फिलहाल, चीनी सेना फिंगर-4 से पीछे हटकर फिंगर-5 पर चली गई है। खबरों के मुताबिक, फिंगर-4 को नो पेट्रोलिंग जोन घोषित किया गया है। ऐसे में दोनों देशों की सेनाएं फिंगर-4 में पेट्रोलिंग नहीं करेंगी।

Published: undefined

गौरतलब है कि पैंगॉन्ग लेक इलाके में 5 मई को चीनी सैनिक घुस आए थे। इसी दौरान भारतीय सेना से उनका टकराव हुआ था। झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं यह भी दावा किया गया था कि इस दौरान 43 चीनी सैनिकों को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद से झील के किनारे करीब 2 महीने से तनाव के हालात हैं। चीन ने यहां अपनी नई पोजीशंस बना ली थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू बोले- पिछली रात बहुत तेज बारिश हुई, नुकसान का आंकड़ा हो सकता है बड़ा

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनावः सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती, बोले- न दिखाई दे रहे, न कुछ बोल रहे

  • ,
  • राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ के हालात को पीड़ादायक बताया, सरकार से मिशन मोड में काम करने की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का भारत को लेकर दावा, 'अब देर हो चुकी' और अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत

  • ,
  • दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश